Mahindra कारों की भरपूर मांग के कारण 2024 में इंतजार का समय बढ़ गया है। नए गाड़ियों की रिलीज के साथ, कस्टमर्स को अपनी पसंदीदा मॉडल्स के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इससे, खरीददारों को उनकी पसंदीदा कार प्राप्त करने में कुछ और ही समय बिताना पड़ रहा है। महिंद्रा ने अपने कस्टमर्स को इस इंतजार की सिचुएशन के बारे में इनफॉर्म किया है और उन्हें इस टाइम तक वैट करने के लिए धन्यवाद दिया है।
इन्वेस्टमेंट और प्रोडक्ट की यूनिट्स में इजाफा करने के साथ, महिन्द्रा इन यह नई कारें बाजार में उपलब्ध कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं, जिससे यूजर्स को बेहतरीन एक्सपिरिएंस मिलेगा।
इस इंतजार की सिचुएशन में, खरीददारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी रिक्वायरमेंट और बजट के हिसाब से ठीक से प्लान बनाएं ताकि वे इस पीरियड के दौरान समय का सही इस्तमाल कर सकें।
एक समय था जब महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का इंडियन आटोमोटिव मार्केट में 50% तक हिस्सा होता था लेकिन बढ़ते कंपीटीशन को देखकर कंपनी अब इसकी कारों की ब्रांड और EV में बड़े बदलाव लाने का सोच रही है जानिए कौन सी कर खरीदने के लिए आपको कितने समय तक का इंतजार करना पड़ेगा।
Mahindra Thar
2010 में अपनी मजबूती स्टाइलिश डिजाइन की और डायनामिक फीचर्स की वजह से अलग पहचान बनाने वाली एमएम540 की जगह महिंद्रा थार ने सबका दिल जीता था। यह हाई क्वालिटी के साथ आने वाली एक शानदार ऑफ़-रोड एसयूवी है। महिंद्रा ने अपनी इस मस्कुलर एसयूवी की डिजाइन में बदलाव किए हैं और इसके फीचर्स को अपग्रेड किया है जैसे की mStallion 2.0L TGDi इंजन (पेट्रोल) और mHawk 2.2L CRDe इंजन (डीजल) की पॉवर।
साथ ही एक साल के अंदर ही, महिंद्रा थार ने 75,000 से अधिक यूनिट्स बुकिंग्स को पार कर लिया है। थार की ऊंची मांग को देखते हुए अगर आप इसका डीजल वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो आपको 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा वहीं अगर आप इसका पेट्रोल वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो आपको 2 से 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा।
Mahindra XUV 700
एलिगेंट डिज़ाइन,मॉडर्न फीचर्स और स्ट्रांग बॉडी के साथ आने वाली Mahindra XUV700 ने 2021 में लॉन्च होते ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी।5 और 7 सीटर ऑप्शंस में अवेलेबल इस XUV 700 में एक लेटेस्ट ड्राइवर असिस्ट सिस्टम, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, इंटेलिजेंट कॉकपिट, बिल्ट-इन एलेक्सा इंटीग्रेशन, ड्यूअल एचडी सुपरस्क्रीन, होने के साथ इस एसयूवी को mStallion (पेट्रोल) और mHawk (डीजल) इंजन से चलाया जाता है।
इसमें 136kW और 147kW का हॉर्सपावर है जो इसे और भी पावरफुल और स्टाइलिश बनाता है लेकिन इसे खरीदने के लिए आपको महिंद्रा थार से ज्यादा समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
Mahindra XUV 700 के पैट्रोल वेरिएंट के लिए आपको 4 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है जबकि इसके डीजल इंजन वेरिएंट की मांग अधिक होने के कारण आपको 18 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा।
Mahindra Scorpio
मार्केट में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑप्शंस में से एक महिंद्रा स्कार्पियो 2002 में आई थी, जिसके बाद 2022 में, महिंद्रा ने इस एसयूवी के दो नए वेरिएंट्स- स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक को मार्केट में उतारा था। अपग्रेडेड और अपडेटेड फीचर्स जैसे की mHawk और mStallion इंजन्स के साथ, महिंद्रा ने स्कॉर्पियो को और ज्यादा पॉवरफुल और रोमांचक बना दिया है। साथ ही इसमें मॉडर्न इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी शामिल है।
Mahindra की स्कॉर्पियो एन पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स में अवेलेबल है, लेकीन स्कॉर्पियो क्लासिक केवल पेट्रोल वेरिएंट में अवैलेबल है। इन दोनो वेरिएंट के लिए आपको 3 से 24 महीने के बिच तक का इंतजार करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की Mahindra स्कार्पियो एन के सबसे एडवांस्ड और स्टाइलिश वेरिएंट के लिए आपको 24 महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
Mahindra Bolero Neo
पॉवरफुल mHawk इंजन और एमटीटी (मल्टी-टेरेन टेक्नोलॉजी) के साथ आने वाली यह ऑफ रोड एसयूवी 2021 में 7 सीटर फैसिलिटी के साथ मार्केट में आई थी। इसके सेफ्टी फीचर्स में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS),ईमर्जेंसी ब्रेकिंग सिस्टम (EBS),क्रूज कंट्रोल,एयरबैग्स जैसी सुविधाएं शामिल है।
यह 4 वेरिएंट्स N10 Option, N10 R, N4, और N8 में अवैलेबल है। इसका सबसे सस्ता वेरिएंट N4 है जो आपको 9.64 लाख रूपए से मिलेगी जबकि इसका सबसे महंगा वेरिएंट है N 10 ऑप्शन जिसकी कीमत 12.15 लाख रुपए से शूरू होती है।
N4 वेरिएंट के लिए आपको 2 से 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा और यदि आप टॉप N 10 मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आपको 10 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
इसी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन बेल को प्रेस करें और हमारे साथ जुड़े रहें।